Monday, October 23, 2017

स्वरों की मात्राएं

स्वरों की मात्राएं
      हिन्दी के शब्द कोशों में शब्दों को वर्णानुक्रम में संकलित करने के साथ-साथ शब्दों की संरचना में स्वाभाविक रूप से विद्यमान मात्राओं के क्रम का भी ध्यान रखा जाता है।जैसे-
      1.भंग  (भ्+अं)       5.भीम (भ्+ई)      9.भेद (भ्+ए)    
      2.भक्षण (भ्+अ)      6.भुंजना(भ्+उ)     10.भैया (भ्+ऐ)  
      3.भाग  (भ्+आ)      7.भूमि (भ्+ऊ)     11.भोग (भ्+ओ)   
      4.भिखारी (भ्+इ)      8.भृगु (भ्+ऋ)     12.भौंरा (भ्+औ)  
       उपर्युक्त शब्दों में अनुस्वार(अं) से शुरू करके अन्य अ,आ,इ,ई..आदि सभी स्वरों की मात्राओं के क्रम का अनुपालन किया गया है। ये शब्द सामान्यतः इसी क्रम में हिन्दी शब्द कोश के अन्तर्गत संकलित किए जाते हैं। मात्राओं के इस क्रम को सिर्फ शुरू के वर्ण के संदर्भ में ही नहीं, बल्कि दूसरे, तीसरे, चौथे आदि वर्णों के साथ भी  इस क्रम बनाए रखा जाता है। हिन्दी के कोशों में मात्राओं के इस वैज्ञानिक क्रम को सही ढंग से संयोजित करने का प्रयत्न किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

हिन्दी वर्णमाला

वर्ण-माला संस्कृत में हर अक्षर, स्वर और व्यंजन के संयोग से बनता है, जैसे कि  “ क ”  याने क् (हलन्त) अधिक अ ।  “ स्वर ”  सूर/लय सूचक है...